anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›US President Election 2020 : ट्रंप हारे तो 28 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

US President Election 2020 : ट्रंप हारे तो 28 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

By anupamsavera.com
October 17, 2020
54
0
Share:

US President Election 2020 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन (Joe Biden) से काफी पीछे चल रहे हैं.अगर डोनाल्ड ट्रंप तीन नवंबर का राष्ट्रपति चुनाव हारते हैं तो 28 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा.अगर बाइडेन 2020 का चुनाव जीतते हैं तो उनके द्वारा उप राष्ट्रपति पद के लिए नामित कमला हैरिस भी इतिहास रचेंगी. कमला हैरिस (Kamala Harris) भारतीय मूल की पहली महिला होंगी, जो अमेरिकी राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचेंगी. हैरिस अभी कैलीफोर्निया की सीनेटर हैं.

ऐसा हुआ तो 1992 में जॉर्ज बुश सीनियर (George Bush) के बाद वे पहले राष्ट्रपति होंगे, जिन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं मिल पाया. बुश सीनियर भी रिपब्लिकन (Republican) थे. सीनियर बुश एक कार्यकाल के बाद 1992 का चुनाव हार गए थे. उसके बाद डेमोक्रेट बिल क्लिंटन (Bill Clinton), रिपब्लिकन जॉर्ज बुश और डेमोक्रेट बराक ओबामा (Barack Obama) 8-8 साल राष्ट्रपति रहे हैं. ट्रंप अपना चार साल का एक टर्म पूरा कर चुके हैं

बाइडेन जीते तो 32 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराएगा
78 साल के बाइडेन चुनाव जीतते हैं तो 32 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराएगा. मजे की बात है कि वह भी जार्ज बुश सीनियर का रिकॉर्ड दोहराएंगे. दरअसल, 1988 में राष्ट्रपति बनने से पहले बुश सीनियर उनके पूर्ववर्ती प्रेसीडेंट रोनाल्ड रीगन (Ronald Regan) के कार्यकाल में आठ साल वाइस प्रेसीडेंट रहे थे. तब अमेरिकी चुनाव के इतिहास में 152 साल बाद ऐसा कारनामा हुआ था कि कोई शख्स आठ साल वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) रहने के बाद राष्ट्रपति बना हो.. बाइडेन भी बराक ओबामा के शासन में आठ साल उप राष्ट्रपति रहे थे.

जॉर्ज बुश सीनियर (1988-1992)
जॉर्ज बुश सीनियर रोनाल्ड रीगन का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राष्ट्रपति बने. बुश सीनियर के कार्यकाल में 1991 में अमेरिका की अगुवाई गठबंधन देशों की फौज ने इराक पर हमला बोला.

बिल क्लिंटन (1992-2000)
डेमोक्रेट प्रत्याशी बिल क्लिंटन (Bill Clinton) ने बुश सीनियर को हराकर 12 साल बाद पार्टी को राष्ट्रपति चुनाव जिताया. मोनिका लेंविस्की प्रकरण में क्लिंटन पर 1998 में महाभियोग चला, सीनेट (Senate) में पार्टी के बहुमत से वह बच गए.

जॉर्ज बुश (2000-2008)
टेक्सास के गवर्नर रहे जॉर्ज बुश जूनियर 2001 से 2008 तक प्रेसिडेंट रहे. क्लिंटन शासन में उप राष्ट्रपति रहे अलगोर (Al Gore) के साथ चुनावी जंग में विजेता का निर्णय कई हफ्तों बाद सुप्रीम कोर्ट से हुआ था. अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को सबसे बड़ा आतंकी हमले के बावजूद बुश 2004 का चुनाव भी जीत गए.

बराक ओबामा (2008-2016)
2008 की आर्थिक मंदी की आहट के बीच अमेरिका को उसका पहला अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के तौर पर मिला. उन्होंने रिपब्लिकन जॉन मैक्केन को हराया. 2008 में भी ओबामा और उप राष्ट्रपति बाइडेन ने आसान जीत दर्ज की.

डोनाल्ड ट्रंप (2016-?)
कारोबार से राजनीति में आए रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में अप्रत्याशित जीत दर्ज की. डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन (Hilary Clinton) ट्रंप से 29 लाख ज्यादा वोट पाकर भी हार गईं. अमेरिका की महिला राष्ट्रपति बनने का हिलेरी का सपना टूट गया. अमेरिका फर्स्ट की ट्रंप की मुहिम जनता को भा गई.

Previous Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं ...

Next Article

IPL 2020 KKR vs MI: कप्तानी छोड़ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारत कोवैक्सिन (Covaxin) वैक्सीन, दुनिया का ध्यान! उम्मीद है कि वैक्सीन के परिणाम आ रहे हैं ..!

    December 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भुगतने होंगे चीन को दुष्परिणाम चीन की नीतियों के खिलाफ साथ आए 40 देश

    October 7, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाक करे आतंकवाद के खिलाफ करे कार्रवाई वर्ना हम लेंगे एक्शन – CIA

    December 4, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    डिटेक्टिव की मौत के 5 दशक बाद इजरायल ने खोजे उसके अवशेष

    July 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    यदि ईरान ने परमाणु बम बनाया तो हम भी बनाएंगे: सऊदी अरब

    March 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत और पाक के बीच करतार कॉरिडोर पर 14 जुलाई को वाघा बॉर्डर में होगी दूसरी बैठक

    July 3, 2019
    By anupamsavera.com

  • खेल

    RCB Vs MI: नो बॉल ही नहीं, इन तीन वजहों से भी हारी विराट की टीम

  • देश

    2020 का बड़ा कार्यक्रम – हाउडी मोदी – नमस्ते ट्रम्प – ताज महल का दौरा – दिल्ली में दंगे

  • देश

    पीएम मोदी ने बुलाई लोकपाल पर बैठक



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010