anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›‘पाकिस्‍तान आतंकियों को लगातार दे रहा पनाह, अमेरिका को नहीं देना चाहिए एक भी डॉलर’

‘पाकिस्‍तान आतंकियों को लगातार दे रहा पनाह, अमेरिका को नहीं देना चाहिए एक भी डॉलर’

By anupamsavera.com
December 10, 2018
93
0
Share:

न्‍यूयॉर्क । पाकिस्‍तान को आतंकवाद के मुद्दे पर फिर अमेरिका ने फटकार लगाई है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्‍तान ने आतंकवादियों को ‘आश्रय’ देना बंद नहीं किया है। ये आतंकवादी ही कई देशों में घूम रहे हैं और अमेरिकी सैनिकों को मार रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि जब तक पाकिस्‍तान आतंकियों की पनाहगाह बना है, तब तक इस्‍लामाबाद को वॉशिंगटन से एक भी डॉलर की मदद नहीं मिलनी चाहिए।

ट्रंप प्रशासन में भारतीय मूल की वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी निक्‍की हेली ने कहा कि अमेरिका को उन देशों को पैसा देने की कोई जरूरत नहीं है जो अमेरिका का अहित चाहते हैं, उसके पीठ पीछे गलत काम करते हैं और उसे काम करने से रोकते हैं। हेली ने अमेरिकी पत्रिका दी एटलांटिक से कहा कि मुझे लगता है कि किन देशों के साथ साझेदारी करना है इस बारे में रणनीतिक रूप से सोचने की जरूरत है। जैसा कि कुछ चीजों पर मिलकर काम करने के लिए हम किन देशों पर भरोसा कर सकते हैं आदि। मुझे लगता है कि हम आंख मूंद कर पैसे को यूं ही जाने देते हैं, यह भी नहीं सोचते कि उसका कुछ फायदा है भी या नहीं?

हेली ने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण देती हूं। पाकिस्तान को ही लीजिए, उन्हें एक अरब डॉलर देते हैं, इसके बावजूद वे आतंकवादियों को पनाह देते हैं। वहीं आतंकवादी आकर हमारे सैनिकों की हत्या करते हैं। जब तक इसमें कोई सुधार नहीं होता, तब तक हमें उन्हें एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए। हमें उस एक अरब डॉलर का इस्तेमाल उचित जगह करना चाहिए क्योंकि यह कोई मामूली राशि नहीं है।

गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत में हैली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत का पद छोड़ देंगी। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हीथर नोर्ट को इस पद के लिए नामित किया था। बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी पाकिस्‍तान को कुछ समय पहले खरी-खरी सुनाई थी। तब ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्‍तान आतंकवादियों की ‘सुरक्षित पनाहगाह’ बना हुआ है। अमेरिका जो पैसा पाकिस्‍तान को आतंकवादियों से लड़ने के लिए देता है, उसका क्‍या फायदा।

Previous Article

राहुल गांधी ने ‘ग्रामोफोन’ से तुलना वाले ...

Next Article

ईशा अंबानी के संगीत पर बेयोंसे ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारत में 6.25 लाख बच्चे रोजाना करते हैं धूम्रपान

    March 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हमला, तीन हमलावर और एक पुलिसकर्मी की मौत

    June 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    PAK का बचाव करने पर अमेरिका ने चीन को लताड़ा, मसूद अजहर मामले पर जताया विरोध

    March 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इस्‍लामिक स्‍टेट ने श्रीलंका को क्‍यों बनाया निशाना

    April 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में 13 आतंकवादी, 7 जवान शहीद

    February 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन, इंडो-पैसिफिक मुद्दों पर होगी विस्तार से चर्चा

    May 19, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

  • खेल

    ind vs wi 4th ODI: रोहित शर्मा नहीं बल्कि इस खिलाड़ी से विराट कोहली हुए सबसे ज्यादा खुश

  • खेल

    साउथ अफ्रीका से सीरीज हारकर नंबर-1 से सीधा नीचे खिसका भारत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010