anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›हांगकांग में हिंसक प्रदर्शन, छात्र भी शामिल, प्रमुख रास्‍ते जाम, निलंबित करनी पड़ी ट्रेन सेवाएं

हांगकांग में हिंसक प्रदर्शन, छात्र भी शामिल, प्रमुख रास्‍ते जाम, निलंबित करनी पड़ी ट्रेन सेवाएं

By anupamsavera.com
September 2, 2019
82
0
Share:

हांगकांग । रविवार को शहर के एयरपोर्ट को जाने वाले कुछ मार्गो को बंद करके प्रदर्शन किया। जिसके चलते एयरपोर्ट की ओर जाने वाली ट्रेन सेवा को निलंबित करना पड़ा। बता दें कि हांगकांग में पिछले तीन महीनों से सरकार विरोधी प्रदर्शनों में लगातार तेजी दिखाई दे रही है। ये प्रदर्शन जून में एक प्रत्यर्पण संबंधित विधेयक को वापस लेने को लेकर शुरू हुए थे, जिसके तहत हांगकांग के निवासियों को मुकदमे के लिए चीन भेजे जाने का प्रावधान था। फिलहाल इस विधेयक पर रोक लगा दी गई है।

निलंबित करनी पड़ी ट्रेन सेवा
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच चल रही रस्साकशी के बीच हांगकांग से एयरपोर्ट के लिए जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया। हालांकि एमटीआर कारपोरेशन ने एयरपोर्ट से हांगकांग शहर के बीच ट्रेनें यथावत चलने का दावा किया। मीडिया के मुताबिक ज्यादातर प्रदर्शनकारी शांत थे, लेकिन एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर चीजें फेंकी थीं। वहीं एक अलग बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने अवरोध पैदा करने के लिए एयरपोर्ट ट्रेन के ट्रैक पर लोहे के खंभे, ईंटें और चट्टानें फेंकी हैं।

छात्रों ने भी खोला मोर्चा
लोकतंत्र के समर्थन में कई सरकारी माध्यमिक स्कूलों के छात्रों ने भी सोमवार को स्कूलों में मानव श्रृंखला बनाई। इनमें से कुछ छात्र गैस मास्क, हेलमेट और चश्मा पहने हुए थे। बता दें कि आंसू गैस और पुलिस के साथ झड़प में ये साजो सामान प्रदर्शनकारियों का बचाव करते हैं और अब ये उनका हथियार बन गए हैं। वहीं विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहीं महिलाओं ने दुष्कर्म की धमकी मिलने और सोशल मीडिया पर चीनी सोशल मीडिया उपयोक्ताओं की ओर से ट्रोल किए जाने का भी आरोप लगाया है।

वाणिज्य दूतावास के बाहर भी प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास के बाहर भी प्रदर्शन किया और ब्रिटेन से चीन के कब्जे में आने से पहले उपनिवेश में पैदा हुए लोगों को नागरिकता प्रदान करने की मांग की। 200 प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश झंडे हाथों में ले रखे थे, वहीं ‘अब समान अधिकार’ और ‘हांगकांग के साथ खड़े होने’ जैसे नारे लगा रहे थे। काला चश्मा पहने एक व्यक्ति सेक्सोफोन पर ब्रिटेन का ‘राष्ट्रगान गॉड सेव द क्वीन’ बजा रहा था। दरअसल कई लोग चाहते हैं कि लंदन 1997 से पहले हांगकांग में पैदा हुए लोगों को नागरिकता प्रदान करे, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इससे इन्कार कर दिया है।

बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका
विवादास्पद प्रत्यर्पण बिल को लेकर हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया। ऐसे में परेशान यात्रियों को पैदल ही एयरपोर्ट तक जाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें भी हुईं। कई स्थानों पर आगजनी की गई है। पुलिस ने नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

पुलिस ने 63 लोगों को गिरफ्तार किया
शनिवार रात हांगकांग के प्रिंस एडवर्ड और मोंग कोक मेट्रो स्टेशन में अवैध रूप से घुसने, संपत्ति को नष्ट करने और काम में बाधा डालने के आरोप में कम से कम 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 से 36 वर्ष के 54 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रदर्शनकारियों पर किया गया नीली डाई वाले पानी का प्रयोग
शनिवार रात पुलिस ने पहली बार हांगकांग मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे लेागों पर नीली डाई वाले पानी का प्रयोग किया। ऐसा प्रदर्शनकारियों को अलग से पहचानने के उद्देश्य से किया गया। वहीं चाइना मार्निग पोस्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दो हवाई फायर भी किए।

Previous Article

पीएम मोदी 7 सितंबर को जाएंगे मुंबई, ...

Next Article

80 साल की उम्र में इस भारतीय ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    विदेशी मीडिया का दावा- राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट

    April 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुबई नागर विमानन प्राधिकरण ने की कार्रवाई

    September 19, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में वित्तीय संकट ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को बढ़ा दिया है

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका अगर प्रतिबंधित मिसाइलें बनायेगा तो रूस भी ऐसा ही करेगा: पुतिन

    December 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत को भड़काने वाला चीन

    December 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका पर भड़का चीन, कहा- विरासत में मिली एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेंगे

    June 28, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    हम 1 फरवरी से तमिलनाडु में स्कूल फिर से खोल रहे हैं – मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

  • देश

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय:

  • खेल

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट सुबह 4 बजे से, यह हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010