anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›नहीं बदलेगा किम-ट्रंप की मुलाकात का दिन, तय समय पर होगा सब कुछ!

नहीं बदलेगा किम-ट्रंप की मुलाकात का दिन, तय समय पर होगा सब कुछ!

By anupamsavera.com
May 28, 2018
100
0
Share:

नई दिल्‍ली । माना जा रहा है कि सिंगापुर में किम जोंग उन से होने वाली मुलाकात को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप एक बार फिर अपनी रजामंदी दे सकते हैं। इस बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और अमेरिका के वरिष्‍ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंगापुर रवाना हो चुके हैं। हाईप्रोफाइल इस मिटिंग पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इससे पहले ट्रंप ने इस बैठक से पीछे हटने का ऐलान किया था, जिसपर उत्तर कोरिया ने निराशा व्‍यक्‍त की थी। उत्तर कोरिया की तरफ से कहा गया था कि वह कहीं भी इस मुलाकात के लिए तैयार हैं।

किम-मून मुलाकात

इसके बाद शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे ने उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन से अचानक मुलाकात की। यह मुलाकात काफी अच्‍छे माहौल में हुई है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सीमांत गांव पनमुनजोम में दूसरी बार मुलाकात हुई। मुलाकात में किम जोंग और मून जेई इन गले मिले, प्रेम प्रदर्शित करते हुए एक-दूसरे को चूमा। दोनों नेताओं की वार्ता कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने और दोनों कोरिया के बीच शत्रुतापूर्ण संबंध खत्म करने पर हुई।

इसके बाद मून ने कहा कि किम अपने राष्‍ट्र को परमाणु हथियार रहित करने को तैयार हैं। इसके बाद ही ट्रंप की तरफ से इस मुलाकात को लेकर दोबारा उम्‍मीद जताई गई है। गौरतलब है कि अमेरिका का दबाव उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार छोड़ने पर है। दो दिन पहले ही मून अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर सियोल लौटे हैं।

मुलाकात को लेकर अनिश्चितता का माहौल

हालांकि इस मुलाकात को लेकर बन रहे अनिश्चितता के माहौल के बीच जानकार ये भी मान रहे हैं कि उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका के पास कोई भी स्‍पष्‍ट नीति नहीं है। इसलिए अमेरिका बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला ले रहा है। ऑब्‍जरवर रिसर्च फाउंडेशन के प्रोफेसर हर्ष वी पंत का मानना है कि यह देखना बेहद स्‍पष्‍ट होगा कि अमेरिका के पास उत्तर कोरिया के लिए क्‍या नीति है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि बातचीत की मेज पर आने की बात कहकर कोई भी देश दूसरे को धमका नहीं सकता है, जैसा कि अमेरिका की तरफ किया जा रहा है।

ट्रंप के पत्र में किम की प्रशंसा

सिंगापुर में 12 जून की प्रस्तावित शिखर बैठक रद करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में किम जोंग को पत्र लिखा था लेकिन उसमें बैठक होने को लेकर उम्मीद भी जता दी थी। लिखा था- अगर किम जोंग चाहें तो उन्हें पत्र से फोन से बैठक करने की सूचना दे सकते हैं। ट्रंप के इस पत्र पर उत्तर कोरिया ने तल्ख प्रतिक्रिया नहीं जताई। इस बारे में ट्रंप प्रशासन का कहना था उत्तर कोरियाई इस मुलाकात को लेकर जवाब नहीं दे रहे थे जिससे शिखर वार्ता रद की गई। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच कम्युनिकेशन लाइन खुली हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या हुआ। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। वे वार्ता करना चाहते हैं। हम भी करना चाहेंगे।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह 12 जून को भी हो सकती है।’ यह पूछने पर कि क्या उत्तर कोरियाई खेल कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, ‘हां वे.. वह भी। हर कोई खेल करता है। आप यह जानते हैं।’

Previous Article

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी आज मिलेंगे पीएम ...

Next Article

चेन्नई ने हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    हम नाटो के हर इंच की रक्षा करेंगे – अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन

    March 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    Indepth: अमेरिका ने पाक पर कसा शिकंजा, ट्रंप ने रोकी 255 मिलियन डॉलर की मदद

    January 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नवाज के दामाद की गिरफ्तारी से सिंध में बवाल, शीर्ष अफसरों ने दी छुट्टी की दरख्वास्त

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ज़ेलेंस्की ने सुरक्षा प्रमुख, अभियोजक जनरल को किया बर्खास्त

    July 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इमरान खान का देश के नाम पहला संबोधन, दिखी PM मोदी के सपनों की झलक

    August 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    मिस अमेरिका चेसली क्राइस्ट संदिग्ध मौत

    February 1, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    प्रधानमंत्री ने टीकाकरण करने वालों को लिखा पत्र, उनके कार्य को सराहा

  • मना॓रंजन

    कपिल शर्मा ने अर्नब गोस्वामी के वाक्यांश ‘मुझे ड्रग्स दे दो’ और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया पर प्रतिध्वनित किया

  • खेल

    पुर्तगाल-घाना मुकाबले से पहले रोनाल्डो 2 मैचों के लिए सस्पेंड:42 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा, क्योंकि…

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010